फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निरक्षर व्यक्तियों की पहचान के लिए सर्वे किया

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। निरक्षर व्यक्तियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे करते हुए अध्यापक प्रदीप। स्र
विज्ञापन
नरवाना। उल्लास–नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा की ओर से गांव में विशेष जागरूकता व सर्वे अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत के मार्गदर्शन में अध्यापक प्रदीप जागलान ने 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर व्यक्तियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित उल्लास–नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य वयस्क निरक्षरों को पढ़ना-लिखना, बुनियादी गणना, डिजिटल साक्षरता और जीवनोपयोगी कौशल से जोड़ना है। साथ ही पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के निरक्षर लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें साक्षर बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जन-जन साक्षर अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें