फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहा की मौत, 12 भेड़-बकरियां भी मरीं

Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी06-किनाना स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मरी पड़ी भेड़-बकरियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेल मार्ग पर किनाना रेलवे स्टेशन के पास लाइन किनारे भेड़-बकरियों को चरा रहे चरवाहे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन से कटकर उसकी 12 भेड़-बकरियों की भी जान चली गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि किनाना रेलवे स्टेशन के पास एक युवक लाइन किनारे भेड़-बकरियों को चरा रहे चरवाहे और उसकी 12 भेड़-बकरियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त सूरज (23) के रूप में हुई। वह बराड़खेड़ा निवासी वकील की भेड़-बकरियां चराता था। मृतक के माता-पिता गुजर चुके हैं और वह गतौली गांव का भानजा है। फिलहाल वह बराडख़ेड़ा गांव में वकील के पास ही रहता था। परिजनों ने बताया कि सूरज को कम सुनाई देता था। इसके कारण ही उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


वर्जन

चरवाहे के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की शिनाख्त हो गई है। -विनोद कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें