संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। मोहलखेडा गांव में सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहा शराब का खुर्दा पकड़ा है। यह अवैध खुर्दा सुरजाखेड़ा निवासी बीरभान चला रहा था। मंगलवार को एएसआई पवन कुमार एवं एक्साइज निरीक्षक होशियार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को अवैध खुर्दे से 18 बोतल देशी शराब, 40 अध्धे, 63 पव्वे शराब पकड़ी। खुर्दा चलाने वाले के पास किसी प्रकार का कोई लांइसेंस नहीं मिला। सदर थाना पुलिस ने बीरभान को नामजद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।