फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जलवायु परिवर्तन और एआई पर वैश्विक मंच से साझा किए विचार

विज्ञापन
05जेएनडी10: ऑस्ट्रेलिया में हुए संवाद कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सात दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व कर जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान विभिन्न विधायी और पर्यावरणीय विषयों पर बातचीत हुई। चर्चा का मुख्य केंद्र जलवायु परिवर्तन और विधेयक निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका रहा।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में मुख्यमंत्री जैकिंटा एलन, अध्यक्ष मैरी एडवर्ड और उपाध्यक्ष मैट फ्रेगॉन के साथ अनुसंधान और नवाचार पर संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व का करते हुए सतत विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया तूफान, बर्फबारी और प्रचंड गर्मी जैसी चरम मौसमी घटनाओं से प्रभावित है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के बीच सहयोग बढ़ाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधेयक निर्माण और पर्यावरण नीतियों में डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए एआई का उपयोग मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के बीच भविष्य के नीतिगत और अनुसंधान कार्यों के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें