फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अपनाएं, बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाएं : नरेंद्र ढांडा

विज्ञापन
06जेएनडी20-नगूरां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण करती एएनएम हरिता। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगूरां, चांदपुर, दिल्लूवाला, दालमवाला में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों के टीके लगाए। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने लोगों को टीकाकरण अपनाएं, बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाएं नामक स्लोगनों से जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक ने नगूरां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और लोगों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमक बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीके अवश्य लगवाएं। पोलियो और चेचक जैसी घातक बीमारियां टीकाकरण से ही खत्म हुई है।
टीकाकरण से बच्चों और महिलाओं में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बीमारियों का खतरा जैसे काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया और टीबी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर व आजीवन विकलांगता में कमी आती है। यही नहीं जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है उनको हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, विटामीन सी युक्त फल संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दालों का सेवन करें ताकि उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर एएनएम सविता, हरिता, नवीन, मीनाक्षी, सुनिता, बिमला, मुकेश, राजेश, रोशनी, मंजू, सीमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें