रोहतक। केरल में खेले गए भारत और श्रीलंका के मैच में रोहतक की शैफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके व एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शानदार शुरुआत रही।
भारत की ओर से स्मृति और शैफाली ने बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। भारत की ओर से शैफाली ने 171.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 79 रन बनाए।