रोहतक। चार साल की बच्ची के साथ तीन बार आरोपी पिता ने यौन उत्पीड़न किया है। काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई है। अब एसआईटी आरोपी पिता व मां से पूछताछ कर पुख्ता तथ्य ढूंढने में जुटी है। इसके लिए आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर लेकर जाएगी। साथ ही जांच टीम ग्रामीणों से भी पूछताछ करेगी।
एक महिला ने 16 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि उनकी चार साल की बेटी से स्कूल के शौचालय में साथ पढ़ने वाले 10 से 12 साल के किशोर ने गलत काम किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। करीब एक माह की जांच पड़ताल के बाद भी स्कूल में आरोपी का पता नहीं लग सका।
ऐसे में पुलिस ने बच्ची के करीबी लोगों पर शक हुआ। जांच में पता चला कि बच्ची का पिता पोर्न वीडियो देखने का आदी है। काउंसिलिंग में भी बच्ची ने अपने पिता का नाम लिया। बताया कि पापा ने तीन बार उसका उत्पीड़न किया। उस समय मां घर पर नहीं थी। आरोपी महिला ने पता होने के बावजूद अपने पति को बचाने का प्रयास किया और झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की गहराई में जाने का प्रयास कर रही है।
वर्जन
आरोपियों से पूछताछ जारी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। जल्द जांच टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाएगी।
तनुज शर्मा, डीएसपी