फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने झांझ खुर्द में सिलाई सेंटर शुरु

Sun, 16 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी32: सिलाई सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद मुख्याति​थि डॉ. मनजीत व ग्रामीण महिलाए
विज्ञापन
जींद। ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को आगे बढ़ाते हुए झांझ खुर्द में नए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मंजीत धीमान ने रिबन काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर रीटा धीमान, सहयोगी कौशल्य शर्मा व ट्रेनर सपना बैरागी भी मौजूद रही। डायरेक्टर रीटा धीमान ने कहा कि संस्था का स्पष्ट लक्ष्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस सिलाई सेंटर में अब तक 40 महिलाओं ने प्रवेश लिया है जो यह दर्शाता है कि ग्रामीण महिलाएं कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन द्वारा इससे पहले भी कई प्रोत्साहन कार्यक्रम, जागरूकता शिविर, हेल्थ कैंप, कौशल प्रशिक्षण एवं महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के कार्य कर रही है। अब संस्था जींद के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी गतिविधियां विस्तार कर रही है। इससे अधिक संख्या में महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
मुख्य अतिथि डॉ. मंजीत धीमान ने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के रोजगार का यह अच्छा साधन है। इसमें महिलाओं को बेहतर तरीके से काम सीखकर अपने आपको आर्थिक रुप से मजबूत करने का असवसर मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे प्रसूति देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क दवाइयां, टीकाकरण की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं स्वस्थ एवं सशक्त जीवन जी सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें