फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो से सर्विस रोड पर भरा पानी, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

विज्ञापन
25जेएनडी12: उचाना में दिल्ली पटियाला सर्विस रोड पर सीवरेज ओवर फ्लो होने से भर रहा गंदा पानी। स
विज्ञापन
उचाना। दिल्ली-पटियाला रोड पर बने सर्विस रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भरने से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार मनोज, बलजीत, राजीव ने कहा कि सर्विस रोड पर सीवरेज लाइन टूटी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन

सीवरेज के ढक्कन से पानी रिस कर सड़क पर आ रहा है। कई बार समाधान की मांग के बावजूद कोई सुधार नहीं करवाया जा रहा। सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या शहर में एक जगह नहीं है बल्कि अधिकतर क्षेत्र में बनी हुई है।

हाइवे से कट की परमिशन मांगी है ताकि सड़क पार लाइन से सीवरेज लाइन को जोड़ा जा सके। मंजूरी मिलने के बाद इसका समाधान किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।- पुनीत जेई, जनस्वास्थ्य विभाग उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें