फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटी पाइपलाइन से सीवरेज जाम, गली में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। पटेल नगर वार्ड नंबर नौ और दस की मुख्य गली में सीवरेज जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लगभग 900 फीट लंबी गली जर्जर आठ इंची सीवरेज लाइनों के कारण परेशानियों का केंद्र बनी हुई है। छोटी पाइपलाइन के चलते सीवरेज प्रतिदिन किसी न किसी स्थान पर रुक जाता है जिससे गली में पानी भरा है।
विज्ञापन

गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इस मेन गली से कुल 12 लिंक गलियां जुड़ी हुई हैं। इन सभी गलियों में भी पुरानी आठ इंची सीवरेज लाइनें हैं जो क्षमता से अधिक दबाव झेलने में असमर्थ हो गई हैं। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार गंदा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
कमला, जगदीश, जसबीर, अरूण, राजेश, और पूजा ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 21 सितंबर 2020, चार दिसंबर 2020 और 15 जुलाई 2021 को शिकायतें दर्ज करवाई गईं जिनकी प्रतियां आज भी निवासियों के पास हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पटेल नगर में 10 से 12 इंच की दो सीवरेज लाइनें लगी हुई हैं। पटेल नगर की मेन गली में कम से कम 20 इंच नई सीवरेज लाइन बिछाई जाए ताकि सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त हो सके।



पटेल नगर में गली में पानी भरने की समस्या का मामला संज्ञान में आया है। गली के अंदर सीवर की लाइन बदलनी पड़ेगी। गली में तीन मैनहोल और 100 फीट का सीवर का पाइप है जिसे बदला जाएगा। वहीं मोटर चालू करवा कर पानी निकालने का कार्य भी शुरू कर देंगे। –कुलदीप कोहाड़, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें