फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज नगर में 20 दिनों से सड़क पर जमा सीवरेज का पानी, बीमारियां फैलने का डर

विज्ञापन
फोटो 20जेएनडी23-राजनगर में सीवरेज का जमा गंदा पानी दिखाते हुए क्षेत्रवासी। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। शहर के कैथल रोड स्थित राज नगर क्षेत्र में बीते 20 दिनों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा है। लंबे समय से पानी खड़ा रहने के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय, रामबीर, सोहनलाल, सुमेर, प्रवीण और राहुल का कहना है कि सीवरेज की समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर सूचना दी। इसके अलावा लिखित और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को फोन करने के बावजूद उनकी शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। अधिकारियों ने कई बार उनके फोन तक नहीं उठाए जिससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। यदि समय रहते सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है।
तुरंत संज्ञान लेने की मांग की
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौके पर टीम भेजकर सीवरेज लाइन की जांच कर खराबी को दूर किया जाए और सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी करवाई जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण कायम हो सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें