14जेएनडी37: शहर की राम कॉलोनी में खड़ा सीवर का गंदा पानी।
शहर राम कॉलोनी में सीवर लीकेज की समस्या आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। गली में सीवर का गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
-प्रवीन, राम कॉलोनी निवासी,जींद।