फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तालाब खोदाई के दौरान दबी सात महिला श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव में तालाब की खोदाई के दौरान सात महिला श्रमिक मिट्टी के नीचे दब गईं। पास ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला, जिसके बाद महिलाओं को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिलाओं का फिलहाल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों ईगराह गांव में तालाब की खोदाई का काम चल रहा है। मनरेगा श्रमिकों की सहायता से तालाब से मिट्टी निकाली जा रही है। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब महिला मजदूर काम करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास बैठकर आराम कर रही थी। इसी बीच मिट्टी का ढेर खिसक गया और इन महिला मजदूरों के ऊपर मिट्टी गिर गई। आसपास बैठी दूसरी महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद मनरेगा मेट और गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर समेत ग्रामीणों ने करीब महिला मजदूरों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। इसमें ईगराह निवासी नवीना (40), बबीता (39), नीतू (25), शारदा (38), निर्मल (33), मंजू (28), किरण (26) को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है, जबकि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार महिलाओं को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल सभी महिलाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें