फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाविद्यालय में सात नए पाठ्यक्रम शुरू, निरीक्षण समिति ने जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी18-संत शिरोमणि श्री सैन भक्त राजकीय महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान जानकारी हासि
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भक्त राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शुरू किए सात नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्राचार्य एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में हुआ। निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विभागीय व्यवस्थाओं, अभिलेखों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का जायजा लिया।
महाविद्यालय में इस सत्र से इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में कला स्नातक एकल विषय, गणित में विज्ञान स्नातक एकल विषय, वाणिज्य स्नातक तथा भौतिक विज्ञान में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विषय चयन के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण समिति में सीआरएसयू से प्रो. विशाल वर्मा, डॉ. विजय कुमार और राममोहन शामिल रहे। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों और नए पाठ्यक्रमों से संबंधित आवश्यक जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
उपप्राचार्य लाभ सिंह ने निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाया। प्रो. ज्योति श्योराण ने नोडल अधिकारी के रूप में निरीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का समन्वय किया। संबंधित विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने अभिलेख, शैक्षणिक व्यवस्थाएं और अन्य आवश्यक जानकारी निरीक्षण दल को उपलब्ध कराई।
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि नए शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर लेकर आए हैं। महाविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि सभी पाठ्यक्रमों का संचालन गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

निरीक्षण के सफल आयोजन में डिप्टी रजिस्ट्रार पुष्पा जांगड़ा सहित महाविद्यालय की विभिन्न समितियों और कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस दौरान भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुंडू, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष मोनिका, इतिहास विभागाध्यक्ष शुभम मीणा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष सोनू सिहाग और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष कमलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें