जींद। घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गुरुकुल खेड़ा निवासी 68 वर्षीय कर्मबीर ने कहा कि 31 अक्तूबर को घर के बाहर शोर सुना। जब वह और अंकित बाहर निकले तो गली में कुलदीप, राममेहर, सन्नी, सतीश, पंच, खुशीराम, सुरेश, सुरेश पुत्र मिया सिंह व विजय ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर में ही घुसकर उन दोनों पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद बचाव में अंकित की मां बीरमती आवाज सुनकर नीचे आई तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसका भतीजा सतीश जो दूसरे मकान में सो रहा था। वह उठकर बचाव के लिए पहुंचा तो उन्होंने सतीश पर भी लाठी, डंडों व ईंट से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 29 जुलाई को भी उसके परिवार पर हमला किया गया था। एसआई कुलदीप कुमार ने कहा कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद