24जेएनडी10-महात्मा गांधी पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए सेव सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरनमेंट(सेव) ने रविवार सुबह सात बजे महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह श्योकंद की अध्यक्षता में यह 435 वां अभियान चलाया गया । सेव संस्था के सदस्यों ने पार्क में पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
पार्क में पड़े कूड़े को उठाकर लोगों को पर्यावरण शुद्ध रखने में अपना सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आजकल पौधरोपण का उचित समय है। इसलिए पेड़ बनाने की मंशा के साथ पौधरोपण करना चाहिए और पर्यावरण शुद्ध रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
पर्यावरण हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। स्वच्छता पर्यावरण का मुख्य हिस्सा है। सभी को कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए और वह डस्टबिन नगर परिषद की के कूड़ा उठाने वाले टिपरों में डालना चाहिए। जब हम हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में डालेंगे तो स्वच्छता अवश्य रहेगी और हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। इस अवसर पर बलजीत सिंह रेढू, सुजान सिंह पूनिया, डॉ. राजेंद्र सिंह, रोहताश गुप्ता, बलबीर व सूरजभान सिहाग भी मौजूद रहे।