10जेएनडी14 : अपने निवास स्थान पर जनसमस्या सुनते मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने निवास पर जन समस्याएं सुनीं और सभी वाजिब समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नरवाना उनके लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है और परिवार की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि वे क्षेत्र की सभी मूलभूत आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है।
शहर की सीवरेज और जलभराव समस्या का स्थायी समाधान भी जल्द होने जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अगस्त को घोषित करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं जो शीघ्र शुरू होंगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी जिला अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी जिसमें चल रहे कार्यों की समीक्षा और नए विकास रोडमैप पर चर्चा होगी। मंत्री ने कहा जनता की सेवा ही मेरा धर्म है, मेरा दरवाजा हर नागरिक के लिए हमेशा खुला है।