फोटो 18जेएनडी04-महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह से मिलते हुए एचएसवीए का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत सदस्य
जींद। हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पंचकूला में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह से मुलाकात की। महासचिव डॉ. विजय कादयान ने बताया कि विभाग में पशु चिकित्सकों की एसीपी से संबंधित फाइलें कई वर्षों से लंबित थीं। सभी जिलों के मिनिस्ट्रियल स्टाफ को मुख्यालय बुलाकर पशु चिकित्सकों का ऑनलाइन सेवा रिकॉर्ड एवं डाटा दुरुस्त करवाया गया। इसके परिणामस्वरूप वर्षों से लंबित एसीपी मामलों का निपटारा हुआ। सभी पशु चिकित्सकों की वरिष्ठता सूची भी अपडेट कर दी गई है। इसके अलावा नवगठित हांसी जिले और प्रदेश के आठ नए उपमंडल कार्यालयों में आवश्यक पदों के सृजन एवं नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। प्रदेश के सभी पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेशभर में कार्यरत उपमंडल अधिकारियों एवं उप निदेशकों को सरकारी वाहन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। संवाद