फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा ही सच्ची पूजा और भलाई ही सबसे बड़ा धर्म : डॉ. कृष्ण

Sat, 16 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी43-शुद्ध रसोई में भोजन परसोते हुए डॉ. कृष्ण श्योकंद व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उचाना। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने उपमंडल कार्यालय के सामने प्रमुख समाज सेवी ओमप्रकाश शर्मा भौंगरा की ओर से संचालित शुद्ध रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट में पहुंचकर प्रसाद वितरण किया और वहां उपस्थित अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन की ओर से शुद्ध रसोई को एक दिन का भंडारा समर्पित किया गया। डॉ. श्योकंद ने बताया कि स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन की ओर से रणबीर श्योकंद के माध्यम से अमावस्या के उपलक्ष्य में 31 हजार की राशि एक दिन के भंडारे के लिए भेंट की।
यह कार्यक्रम केवल आर्थिक सहयोग का नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग को इस प्रकार के पुण्य कार्यों में आगे आना चाहिए ताकि सेवा की यह श्रृंखला निरंतर बढ़ती रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान बन्नी सिंह ढुल, सह सचिव होशियार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नैन, बलिंद्र, जितेंद्र, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, रणबीर श्योकंद, मनोज शर्मा, देशराज शर्मा, दिलबाग, सूरजमल ग्रोवर, सज्जन शास्त्री और महेंद्र लोधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें