फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद नागरिक अस्पताल में अग्नि सुरक्षा में गंभीर लापरवाही उजागर

Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। हरियाणा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के निरीक्षण में अस्पताल की नई और पुरानी इमारतों में अग्निशमन प्रणाली की कई कमियां मिली हैं। दमकल केंद्र अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फायर स्टेशन जींद ने डीसी के निर्देशों पर अस्पताल का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों और फायर सेफ्टी सिस्टम की कार्यक्षमता जांची गई। रिपोर्ट के अनुसार, फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील अवस्था में मिले।
अधिकांश महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणालियां बंद या खराब पाई गईं। स्मोक डिटेक्टर और मैनुअल कॉल प्वाइंट काम नहीं कर रहे थे। फायर अलार्म पैनल भी कनेक्ट नहीं था। भवन की छत पर बना फायर टैंक और भूमिगत पानी का टैंक पूरी तरह खाली मिला। यूजी पंप भी खराब अवस्था में पाया गया। यार्ड हाइड्रेंट सिस्टम भी कार्यशील नहीं मिला।
विज्ञापन

दोनों इमारतों के चारों ओर लगी रिंग लाइन कार्यशील है। हालांकि, होज बॉक्स में आवश्यक ब्रांच उपलब्ध नहीं मिली। इससे आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है। दमकल केंद्र अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त कराने की सिफारिश की है। यह मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

अस्पताल में जो खामियां मिली हैं। उनको दूर किया जा रहा है। इसके लिए पहले से ही टीम काम कर रही है। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें