फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को मिलेगी छह हजार रुपये प्रति माह पेंशन : दीपेंद्र

Thu, 30 Mar 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा (जींद)। राज्यसभा सदस्दय दीपेंद्र ने कहा कि जजपा ने सबसे बड़ा धोखा प्रदेश के बुजुर्गों को दिया है। गठबंधन सरकार ने बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये प्रति माह तो नहीं दी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को सबसे ज्यादा 6000 रुपये महीने पेंशन जरूर देंगे। युवाओं को दो लाख सरकारी पदों पर नौकरी और गृहिणियों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात भी कही। वह वीरवार को वीरेंद्र घोघड़िया की ओर से अलेवा गांव में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपने मतदाता और कार्यकर्ता के साथ विश्वासघात करने वाले नेताओं का हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। जजपा ने जिस भाजपा को जमुना पार भेजने के नाम पर वोट मांगे थे। चुनाव के बाद उन्हीं के साथ मिलकर सरकार बना ली। उचाना के मतदाताओं को ये सबसे बड़ा दर्द है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म कर रही है। आज यदि कोई वर्ग बीजेपी और जेजेपी के चुनावी वायदों को याद दिलाने की कोशिश करता है तो सरकार उस पर लाठियां बरसाती है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2019 में लोगों ने 75 पार के नारे की हवा निकाल दी थी, लेकिन मतदाताओं के साथ हुए विश्वासघात से आज हरियाणा विकास की पटरी से उतर गया और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन सरकार नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के आधार पर बनी है। आज प्रदेश में खुले तौर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। ये बात विपक्ष नहीं खुद सत्ता दल के विधायक खुलकर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ है। हम हरियाणा को दोबारा विकास की पटरी पर लेकर आयेंगे। इस अवसर पर सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, प्रो. वीरेंद्र, पूर्व विधायक परमिंदर ढुल, बलराम कटवाल, प्रमोद सहवाग, धर्मेद्र ढुल, बलजीत रेढू, सुरेश गोयत, प्रदीप गिल, दिनेश डाहौला, जगमाल चहल, दिलबाग संडील, सुभाष बधाना, अलेवा सरपंच विनोद पूर्व सरपंच रणधीर, प्रवीण सिहाग, सुभाष अहलावत, सोना ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें