फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वरिष्ठ नागरिक परिषद लगाएगी रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक शनिवार को सेक्टर-7 स्थित डे केयर सेंटर में परिषद प्रधान बूटा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई फैसले लिए गए। परिषद ने जींद रेडक्रॉस के सहयोग से नवंबर के दूसरे सप्ताह में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा भिवानी रोड स्थित महिला अनाथ आश्रम में रहने वाली महिलाओं को सर्दियों से बचाव के लिए गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामान वितरित किया जाएगा। बैठक में सबसे पहले दस अक्तूबर को हुई पिछली मासिक बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद संगठन सचिव रामकुमार मोर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। परिषद ने निर्णय लिया कि महिला अनाथ आश्रम में रहने वाली महिलाओं के लिए बाजार से शॉल, टोपियां, जुराबें, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामान खरीदा गया है। इसे अगले महीने अनाथ आश्रम में वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें