जींद। उत्तर रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को यादगार बनाने के लिए मुकाबला सेल्फी का प्रतियोगिता शुरू की है। लोगों को शामली, मोदी नगर और नरवाना स्टेशन के नाम के साथ एक आकर्षक सेल्फी लेकर 16 जुलाई तक उत्तर रेलवे की साइट पर अपलोड करनी होगी।
सेल्फी में स्टेशन का नाम स्पष्ट दिखना चाहिए। सभी प्राप्त प्रविष्टियों में से बेहतर सेल्फी का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को उत्तर रेलवे की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विजेताओं की तस्वीरें रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और उनकी तस्वीरें व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचेंगी।
प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। रेलवे ने प्रतिभागियों से अपील की है कि सेल्फी लेते समय सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखें। रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म के किनारे या प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाकर फोटो न लें। केवल सुरक्षित स्थानों पर खड़े होकर स्टेशन के नाम के साथ सेल्फी लें और निर्धारित समय सीमा यानी 16 जुलाई तक अपनी प्रविष्टि भेजें।
प्रतियोगिता के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे और चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ उनकी तस्वीरें उत्तर रेलवे के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया मंचों पर साझा की जाएंगी।