फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों की प्रतिभा संवारेंगे सेमिनार और ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। शिक्षा को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से विज्ञान और गणित विषय पर सेमिनार और ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें पढ़ाई के प्रति नई दिशा देने में मदद मिलेगी।
प्रस्तावित सेमिनार में केवल अध्यापक भाग लेंगे। इसमें आईआईटी से जुड़े छात्र या पूर्व छात्र भी शामिल होंगे और शिक्षकों को यह बताएंगे कि किस तरह बच्चों को विज्ञान और गणित से जोड़ने के लिए नई तकनीकों और तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया विज्ञान और नवाचार पर जोर दे रही है। हमारे विद्यार्थियों को भी उसी दिशा में आगे बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष की उम्र में बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद अहम है। इस उम्र में अपराध और नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ती है, जिसे शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की ओर मोड़कर खत्म किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर सांस्कृतिक मेले और खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र आजाद ने सभी अध्यापकों से अपील की कि वे इस मुहिम में पूरे मन से सहयोग दें, क्योंकि अध्यापकों के माध्यम से ही यह संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचेगा और उन्हें आगे बढ़ने की सही दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें