16जेएनडी26: सेल्फी प्वायंट का शुभारंभ करते हुए एआरओ निखिल सिंगला व अन्य। संवाद
उचाना। उचाना विधानसभा क्षेत्र के एआरओ निखिल सिंगला ने बताया कि नागरिक अस्पताल उचाना में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता किया जाएगा। वह सेल्फी पॉइंट पर जाकर अपनी सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक कर सकते हैं। निखिल सिंगला ने बताया कि इस महापर्व को प्रत्येक नागरिक को त्योहार की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन अधिक से अधिक वोट करें। इस अवसर पर उचाना विधानसभा क्षेत्र की स्वीप कार्यक्रम अधिकारी सुनीता नैन, मास्टर रामप्रसाद, डॉ. जेके मान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
16जेएनडी26: सेल्फी प्वायंट का शुभारंभ करते हुए एआरओ निखिल सिंगला व अन्य। संवाद