02जेएनडी17: आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी
जींद। सहकारिता सप्ताह के तहत दी जींद केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने वीरवार को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों और बैंक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक अब तक जिले की 30 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और संयुक्त दायित्व समूह (जेएलजी) से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर चुका है।
समारोह की अध्यक्षता बैंक के महाप्रबंधक जयप्रकाश सोनी ने की, जबकि नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक ऋतुराज मुख्य अतिथि और बैंक के चेयरमैन ओमप्रकाश डांडा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में जिलेभर के 50 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। संवाद