फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सब जूनियर जिला बास्केटबॉल टीमों का चयन

विज्ञापन
17जेएनडी23: बास्केटबाल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से छोटूराम किसान महाविद्यालय में सब जूनियर बास्केटबॉल टीम (लड़के एवं लड़कियां) के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 69 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान एवं छोटूराम किसान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि ट्रायल में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी गई जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2013 या उसके बाद की है। खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल टीमों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी 21 से 23 अगस्त तक दून पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21, पंचकूला में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्यस्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. ढांडा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी चयनित खिलाड़ियों का हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर मंच हासिल करने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें