फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुलपति आवास में हंगामे के बाद बढ़ाई एमडीयू कैंपस की सुरक्षा

विज्ञापन
37. एमडीयू में प्रवेश करने के लिए गेट नंबर 2 पर छात्रों के आईकार्ड देखता सुरक्षाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शुक्रवार को कुलपति आवास में घुसकर हंगामा व तोड़फोड़ की घटना के बाद कैंपस की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। शनिवार को कैंपस में आने वाले वाहनों व अन्य संदिग्धों की गहन जांच की गई। जांच के बगैर किसी को विवि कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

इधर, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह भी विवि लौट आए हैं। कुलपति ने इस मामले में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने शनिवार को बैठक कर इस मामले में राज्यपाल से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने व न्याय की मांग करन का फैसला लिया है। इसके लिए 22 सितंबर को राज्यपाल के रोहतक आगमन पर उनसे मुलाकात की जाएगी।
एमडीयू कैंपस में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा चाकचौबंद नजर आई। कुलपति आवास में हंगामे के बाद से सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। चेकपोस्ट पर वाहन चालकों व संदिग्धों को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए उनके पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बारीकी से जांचे गए। हालांकि, शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था कुछ ढीली रही मगर दोपहर से पहले ही अधिकारियों ने कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों ने पुतला फूंक कर जताया रोष
एमडीयू में संयुक्त छात्र संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक में छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की निंदा की गई। छात्र संगठनों ने एमडीयू लाइब्रेरी से कैंपस में रोष यात्रा निकालकर गेट नंबर दो पर प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला दहन किया।
इस मौके पर विक्रम सिंह डुमोलिया, सुधीर सहारन, अमित कुमार, हितेश लाठर, विशेष, दिनेश कांगड़ा, आशीष, दीपक, प्रवीण मलिक, कपिल भुक्कल, सुशील हुड्डा मौजूद रहे।


कुलपति तानाशाह बन चुके : प्रदीप देशवाल

लोकसभा प्रत्याशी व छात्र नेता प्रदीप देशवाल ने कहा कि कुलपति तानाशाह बन चुके हैं। जब से हरियाणा सरकार ने एमडीयू में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई है, तब से उनका रवैया ठीक नहीं है। कहा, गमले बनाने का मामला गंभीर है। इसकी जांच होनी चाहिए। कुलपति ने छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन

37. एमडीयू में प्रवेश करने के लिए गेट नंबर 2 पर छात्रों के आईकार्ड देखता सुरक्षाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें