कंटेनमेंट जोन घसो कलां गांव को जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : Jind
एक ही परिवार के चार लोगों में कॉरोना का संक्रमण वाले घसो गांव में अब दो लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में यह पहला मामला है, जब किसी भी मरीज की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले एक ही परिवार के एक से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण का भी यह पहला मामला था।
दिल्ली में कोचिंग लेने वाले 18 वर्षीय युवक में छह मई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि यह युवक 16 अप्रैल को घर लौटा था और बीमार चल रहा था। ऐसे में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद सोमवार को एक बार फिर गांव में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। हालांकि युवक की 73 वर्षीय दादी छन्नो और उसका चचेरा भाई 11 वर्षीय गौरव शनिवार को ही कोरोना मुक्त होकर रोहतक पीजीआई से घर लौटे हैं। जिले में अब तक 21 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 16 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। मंगलवार के आए एक केस के साथ अब तक पांच लोग कोरोना लोग कोरोना एक्टिव हैं। इनमें से पहली बार ऐसा हुआ है कि दो लोगों की लगातार दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान के अनुसार मां-बेटे की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।