फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेटर की हत्या का प्रयास करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रधाना गांव में शादी समारोह में कामकाज निपटाकर घर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोपी निर्जन निवासी अंकुश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में लखमीरवाला गांव निवासी सरिता देवी ने बताया था कि उनके पति शादी समारोह में वेटर का काम करते हैं। वह 31 मार्च को रधाना गांव में शादी समारोह में गए थे। वहां से रात को लगभग 10 बजे वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे, मगर घर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इस मामले में पांच दिन बाद व्यक्ति घायल अवस्था में पिंडारा गांव के नजदीक खेतों में कुएं में मिला था। जिसके बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में निर्जन निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें