फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्नातक की साढ़े 11 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Sun, 02 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी10: जयनारायण गहलोत। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। इसके चलते आज से विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यल के अनुसार 29 मई से एक जून तक महाविद्यालय में कोर्स, बैंक, एडमिशन नोडल ऑफिसर की जानकारी दी गई। अब 3 से 25 जून तक विद्यार्थियों के लिए दाखिला पोर्टल को खोल दिया गया है।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद 3 से 26 जून तक दर्ज करवाए गए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर अपने आवेदन को एडिट किया जा सकता है। 5 से 28 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 2 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 4 से 8 जुलाई तक प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को लगेगी। इसमें आने वाले विद्यार्थी 10 से 12 जुलाई तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग से 15 जुलाई तक दाखिले होंगे।

जिले में 17 राजकीय और निजी कॉलेज
जिले के 17 राजकीय और निजी कॉलेजों समेत सीआरएसयू में स्नातक की लगभग साढ़े 11 हजार सीटें हैं। इस बार 12वीं कक्षा में दोनों बोर्ड से 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। कॉलेजों व सीआरएसयू की सभी सीटों के भरने के बाद भी साढ़े पांच हजार विद्यार्थियों के लिए दूरवर्ती शिक्षा या दूसरी जिले के कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ेगा। 12वीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों का पास होने का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में कट ऑफ हाई जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले साल राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स व एमएससी मैथमेटिक्स के नए कोर्स शुरू किए गए थे। इस साल राजकीय पीजी कॉलेज की ओर से बीबीए कोर्स शुरू करने व बीसीए संकाय में 60 की जगह 80 सीटें किए जाने की मांग उच्चतर शिक्षा विभाग के पास भेजी गई है।

दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी आज से करें आवेदन

दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के लिए 25 जून तक पोर्टल खोल रखा है। -जयनारायण गहलोत, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद।

02जेएनडी10: जयनारायण गहलोत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें