फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाईवे पर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 06 Mar 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नेशनल हाईवे 152डी पर चाबरी गांव के पास कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के गांव बड़कली नेकपुर निवासी 27 वर्षीय मनीष के तौर पर हुई। सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और कार चालक नई दिल्ली के लाजपत नगर निवासी जतिंद्र पाल खरबंदा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल जिला के तरावड़ी की विक्रम कालोनी निवासी आशीष ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के गांव बडक़ली नेकपुर निवासी मनीष मजदूरी करते हैं और चार मार्च दोपहर वह चाबरी गांव के पास 152डी नेशनल हाईवे पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक कार रोहतक की तरफ से आई जो कि उसका ड्राइवर लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। उसने मनीष को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से भाग गया। बाद में पता चला कि कार को नई दिल्ली के लाजपत नगर निवासी जतिंद्र पाल खरबंदा चला रहा था। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है वहीं कार चालक नई दिल्ली के लाजपत नगर निवासी जतिंद्र पाल खरबंदा के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें