जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने बताया कि सीएम ने नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर में 56 करोड़ 36 लाख की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि यह बहुमंजिला लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित है और 2000 से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए यहां पृथक अध्ययन कक्ष बनाए गए हैं। डिजिटल युग की जरूरतों को देखते हुए ऑटोमेशन सिस्टम, ई-लाइब्रेरी एप और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिससे छात्र घर बैठे भी ई-संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।
इस लाइब्रेरी में इंटरनेट लैब, थीसिस सेक्शन और बेसमेंट में विशाल पार्किंग की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए पूरा भवन सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह केंद्र शोध और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। संवाद