फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर-घर तलाशे गए अनपढ़ अब सिखाया जाएगा पढ़ना

Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी18:सर्वे करते हुए अध्यापक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा की ओर से गांव में विशेष जागरूकता और सर्वे अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ना रहा। अध्यापक प्रदीप जागलान ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और निरक्षर व्यक्तियों का चिह्नित किया। ग्रामीणों को उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि योजना का मुख्य लक्ष्य वयस्क निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणना में सक्षम बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि कार्यक्रम के तहत मूल साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान, जीवन कौशल, डिजिटल साक्षरता तथा निरंतर शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें