18जेएनडी21-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
जींद। पुलिस काॅलोनी में शुक्रवार को गोली लगने से एसडीएम के गनमैन ईएसआई रविंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की जिस गोली से मौत हुई है वह उनके सर्विस रिवॉल्वर से चली है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर जाते समय पिस्तौल के नीचे गिरने पर उसे उठाते समय यह हादसा हुआ है।
हिसार जिले के गांव कापड़ो निवासी 55 वर्षीय ईएसआई रविंद्र एसडीएम के गनमैन के तौर पर ड्यूटी दे रहे थे। वह पुलिस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह तैयार होकर ड्यूटी के लिए निकल रहे थे तो उसी समय संदिग्ध हालात में उनके सिर में गोली जा लगी। गोली उनके सर्विस रिवॉल्वर से चली थी। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया रविंद्र की पत्नी सुमन लता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि बेटी शादीशुदा है। शुक्रवार को वह क्वार्टर में सफाई कर रही थी। उनके पति रविंद्र ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर रिवॉल्वर को वर्दी के साथ खोखे में डाल रहे थे। उसी समय उनका पांव फिसल गया। इससे उनके हाथ से रिवॉल्वर छूटकर नीचे गिर गया। जब वह उसे उठाने लगा तो अचानक गोली चल गई, जो उनके पति के सिर में जा लगी। शोर मचाकर उनके पड़ोसी मौके पर आए और उनके पति को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रविंद्र लगभग बीस साल से एसडीएम के गनमैन थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सुमन लता के के बयान पर पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
18जेएनडी21-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
18जेएनडी21-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
18जेएनडी21-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद