फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए फिर मिला मौका

Sat, 19 Oct 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी16-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई, जिसमें खाली सीटों पर आवेदन मांगे हैं। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी और निजी आईटीआई में खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार केवल दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवाने के बाद अपलोड किया गया दाखिला ही वैध माना जाएगा। अन्य किसी प्रकार के दाखिला पर विचार नहीं किया जाएगा। दाखिले के लिए पोर्टल पर नए आवेदन अथवा पंजीकरण भी 30 अक्तूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
जिलेभर के 25 राजकीय और निजी आईटीआई में 5244 सीटों पर दाखिले होने थे, लेकिन अभी भी विभिन्न ट्रेड में 15 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इस बार जिलेभर से इस बार 10वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय बोर्ड व सीबीएसई से लगभग 16 हजार विद्यार्थी पास हुए थे। आईटीआई में दाखिले के लिए जून से लेकर अगस्त तक चार मेरिट लिस्ट भी लगी थी, लेकिन इसके बाद भी सभी सीट नहीं भर पाई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

ट्रेड का नाम


कुल सीट

दाखिले हुए

रिक्त सीटें

ड्राफ्ट्समैन सिविल

24

19

05

ड्रेस मेकिंग


40

32

08

इलेक्ट्रीशियन

80

78

02

फिटर


40

39

01

रेफ्रिजरेटर एवं एसी तकनीशियन 24

22

02

मैकेनिक ट्रैक्टर

40

39

01

मैकेनिक डीजल

24

23

01

स्विइंग टेक्नोलॉजी

40

39

01

स्टेनोग्राफर हिंदी

48

46

02

स्टेनोग्राफर इंग्लिश

48

42

06

टर्नर


20

19

01

कारपेंटर


48

45

03

आईटीआई की 13 ट्रेड में 35 सीटें खाली बची हुई हैं। जो भी दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी हैं वह विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। -अनिल गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई, जींद।

18जेएनडी16-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई, जिसमें खाली सीटों पर आवेदन मांगे हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें