फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए एसडीएम, समाधान होने तक टैंकर भेजने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। समाधान शिविर में जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों का समय पर निपटारा नहीं होने पर एसडीएम रमित यादव एक्शन मोड में नजर आए। वार्ड नंबर 13 में पेयजल समस्या के समाधान में देरी होने पर उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान तक पानी के टैंकर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम रमित यादव ने कहा कि समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति को लेकर आ रही हैं। कई बार अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें दोबारा मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिविर में जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा फैमिली आईडी और बिजली निगम से संबंधित शिकायतें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें