फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने धान खरीद में लापरवाही पर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फटकार

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। गढ़ी मंडी के निरीक्षण के दौरान खरीद को लेकर फटकार लगाते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
नरवाना। धान खरीद में लापरवाही बरतने पर एसडीएम जगदीश चंद्र ने हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। शुक्रवार को गढ़ी और खरल अनाज मंडियों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि खरीद की जिम्मेदारी होने के बावजूद संबंधित एजेंसी धान की खरीद नहीं कर रही थी। इस पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत खरीद शुरू करने के निर्देश दिए।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने दोनों मंडियों में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान खरीद में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार के आदेशों के अनुसार खरीद प्रक्रिया नियमित रूप से चलनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की आनाकानी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी खरीद एजेंसी ने खरीद प्रक्रिया में बाधा डालने या सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने का प्रयास किया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देशों के बाद दोनों मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई गई। इससे किसानों ने राहत महसूस की और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा करना है। प्रशासन का प्रयास है कि मंडियों में धान खरीद पारदर्शी और सुचारु ढंग से हो। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि धान खरीद के साथ उठान का कार्य भी नियमित रूप से किया जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक भीड़ न लगे और किसानों को अपनी फसल लाने में परेशानी न हो। उन्होंने मंडियों में पर्याप्त बारदाना, पेयजल, बिजली सहित अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें