नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एसडीएम जगदीश चंद्र ने समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का समय पर निपटारा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद