16जेएनडी12: समाधान शिविर में समस्या सुनते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम जगदीश चंद्र ने शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नरवाना में भी प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों का अद्यतन ब्यौरा शिविर में लेकर आएं और समाधान उपरांत प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
मौके पर तहसील से कानूनगो सुनील कुमार, बीडीपीओ नरवाना कार्यालय से एसईपीओ रीतू, बीडीपीओ उझाना से एसईपीओ तेजवीर, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ कुलदीप सिंह, नगर परिषद सचिव संदीप, सीडीपीओ कार्यालय से ऋतु, लोक निर्माण विभाग से जेई प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।