फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों ने की हवन कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना

विज्ञापन
07जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में हवन के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना करते स्वास्थ
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिक अस्पताल स्थित मंदिर परिसर में हवन कर देश व प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवन में आहुति डालकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के लिए अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्ण करने की शपथ ली। इसके साथ-साथ जनता के सभी वर्गों से आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील भी की। मंदिर परिसर में स्वामी पूर्णानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर हवन के बाद भंडारा लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन से जहां समाज में एकता को बल मिलता है, वहीं पर कर्मचारियों की कार्य कुशलता में बढ़ोतरी होती है। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. मंजू सिंगला, डॉ. बुजेंद्र, डॉ. अरविंद, डॉ. राजेश भोला, अनिल कौशिक, स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा, कुलदीप मान, ईश्वर ढांडा, बहादुर यादव, ओमप्रकाश और अमरजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें