05जेएनडी21-प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन
नरवाना। प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम जगदीश चंद्र ने विशेष सुनवाई कार्यक्रम शुरू किया है। मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों को सुना और नगर परिषद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों से संबंधित मामलों की सुनवाई लगातार की जा रही है लेकिन इसके बावजूद कुछ शिकायतें लंबित बनी हुई हैं।
इन समस्याओं को शहरवासियों ने उनके साथ-साथ कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में भी लाया है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष कदम उठाते हुए सुनवाई की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया है।
एसडीएम ने शहरवासियों से अपील की कि जिनकी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों का समाधान किसी कारणवश नगर परिषद स्तर पर नहीं हो पाया है। वे निर्धारित दिनों में सीधे उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रख सकते हैं। इस दौरान नगर परिषद के सचिव संदीप कुमार भी मौजूद रहे।