फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को दिया कारण बताओ नोटिस

Thu, 07 Aug 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी12-सुरक्षा सुरक्षा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम सत्यवान मान। स्रोत प्र
विज्ञापन
जींद। बिघाना के पास करीब तीन माह पहले सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद भी पीडब्ल्यूडी नहीं जागा। इसके चलते लघु सचिवालय में बुधवार को हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि हादसों को वह गंभीरता से नहीं ले रहे। बैठक में डीएमसी सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी, आरएसए भारत नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यदि कहीं सीवरेज का ढक्कन खुला है तो उसे 14 घंटे के अंदर ढकना भी होता है। यदि सीवरेज ढक्कल 40 घंटे से ज्यादा खुला रहे तो उस एरिया से संबंधित कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई की जा सकती है।

20 दिन में टेंडर अलॉट करने के निर्देश

दिल्ली नेशनल हाईवे पर पिंडारा पुल के पास दोनों तरफ से वाहन गलत दिशा से आते हैं जिससे हादसों का खतरा रहता है। इस पर एसडीएम ने एनएचएआई इंजीनियर अनिकेत श्रीवास्तव से पूछा कि इसका स्थाई समाधान कब तक हो जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि दो साल तो लग जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि जब हाईवे बन रहा था तब क्यों नहीं ध्यान दिया। अब 20 दिन के अंदर टेंडर अलॉट करने होंगे। अगली बैठक में उनसे दूसरे मामले में डीपीआर कॉपी भी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बीएंडआर जेई बैठक में पहुंचा, एजेंडे का पता हीं नहीं

सड़क सुरक्षा की पिछली बैठक में जब नए बस अड्डे के सामने पत्थर रखने के निर्देश जारी हुए थे ताकि कोई वाहन चालक गलत दिशा में न आए। इसके बावजूद बीएंडआर ने पत्थर नहीं रखे। जब इस बारे एसडीएम ने विभाग कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार से पूछा तो उसने कहा कि उसे तो एसडीओ ने कुछ नहीं बताया। इस पर एसडीएम ने लताड़ लगाते हुए कहा कि अब क्या सभी कर्मचारियों को बताना पड़ेगा। एसडीएम ने कर्मचारी के खिलाफ भी लिखने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें