संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने मंगलवार को धमतान साहिब और गढ़ी स्थित अनाज मंडियों का निरीक्षण कर धान खरीद प्रक्रिया और सुविधाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने मंडियों में धान की आवक, खरीद, फसल की गुणवत्ता, नमी की मात्रा और उठान की स्थिति की समीक्षा की और उठान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव रोशन लाल और नायब तहसीलदार रणवीर सिंह भी मौजूद रहे।
धमतान साहिब मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और गढ़ी मंडी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से धान की खरीद की जा रही थी। एसडीएम ने स्वयं धान में नमी की जांच की और अधिकारियों को 17 प्रतिशत नमी वाली धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खरीदने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।