उचाना। एसडीएम दलजीत सिंह ने जन समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर समाधान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी तरह की समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी काम को लेकर अगर लोगों को बार-बार चक्कर कटवाए तो उन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी एक बार में ही बताए कि जो-जो कागजात कम हैं, उन्हें पूरा किया जाए और जरूरतमंद लोग सरकारी की योजनाओं का लाभ ले सकें। कई योजनाएं ऐसी हैं, जो ऑनलाइन होती हैं, उस बारे में लोगों को बताए ताकि वह खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
निरंतर वह खुद औचक निरीक्षक कार्यालयों को करेंगे ताकि तय समय पर कार्य हो। इस दौरान नरवाना से भी प्रमुख लोगों ने उचाना पहुंच कर एसडीएम का कार्यभार संंभालने पर बधाई दी। दलजीत सिंह नरवाना में भी बतौर एसडीएम कार्यरत रह चुके हैं।