14जेएनडी27- राजकीय विद्यालयों के लिए 600 पौधों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एस
नरवाना। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर से एसडीएम जगदीश चंद्र ने राजकीय विद्यालयों के लिए 600 पौधों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। यदि हम शुद्ध हवा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो पौधरोपण बेहद जरूरी है। यह पौधे परवाज एक उड़ान ट्रस्ट की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के निर्देशानुसार सभी राजकीय विद्यालयों में पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल हमारी संस्कृति का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम भी है। खंड शिक्षा अधिकारी गुरुमुख सिंह व परवाज ट्रस्ट के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। ट्रस्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में भी 350 पौधे भिजवाए जाएंगे जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर राजेश महाजन, जुगनू सान्याल, कमल गुप्ता, राजीव पुरी, अमित रोहिल्ला, संदीप गर्ग, विवेक गर्ग, अनिल लिक्खा, रमेश जांगड़ा, प्रभात मित्तल, अनीष, वैभव, नितिन, हर्ष और सचिन मौजूद रहे।