फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रवेश के लिए छात्रों ने दिखाया शारीरिक कौशल

Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी35: शारीरिक दक्षता की परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी। सीआरएसयू
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में सोमवार को बीपीईडी व एमपीईडी में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का आयोजन कराया। इसमें कुल 171 छात्रों ने भाग लिया। इनमें 82 बीपीईडी व 89 एमपीईडी पाठ्यक्रमों के उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को एक 75 मीटर का विशेष शारीरिक दक्षता सर्किट निर्धारित समय (33 सेकंड) के भीतर पूरा करना था। इसमें 10 फीट लंबी कूद, 6 फीट नदी कूद, पांच फीट हाई जंप, फ्रंट रोल, 3.6 फीट ऊंची बाधा, दोनों हाथों में 5-5 किलोग्राम की बाल्टियां लेकर दौड़ना। यह सर्किट प्रतिभागियों की ताकत, संतुलन, फुर्ती, गति और सहनशक्ति का समग्र मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रो. कुलदीप नारा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. प्रवीन गहलावत, डॉ. प्रवीन, डॉ. सुनीति, डॉ. रोहित और डॉ. अतुल सहारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें