उचाना। शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर एसडीएम उचाना गुलजार मलिक एक्शन मोड में नजर आ रहे है। एसडीएम ने मंगलवार को पीएचसी छातर के अलावा राजकीय स्कूल छातर का औचक निरीक्षण किया गया। स्कूल में मिड-डे मील रसोई का निरीक्षण करने के साथ यहां पर आटा, दाल, घी सहित अन्य के पैकेट की जांच की। स्कूल के हाजरी रजिस्टर को चेक करने के साथ-साथ विद्यार्थियों से रूबरू हुए। पीएचसी केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान यहां पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान पीएचसी केंद्र पर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के मामले में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में इस तरह के औचक निरीक्षण होते रहेंगे। किसी तरह की अगर लापरवाही होने पर सख्त से सख्त विभागीय कार्यवाही होगी। संवाद न्यूज एजेंसी