13जेएनडी13: एसडी स्कूल में प्रधान पद के लिए राजकुमार सिंगला चुनाव अधिकारी को नामाकंन जमा करवात
जींद। एसडी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुल 22 उम्मीदवारों ने पांच पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। इनमें प्रधान पद के लिए सबसे अधिक आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।
चुनाव अधिकारी राजेश गोयत के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए श्रीचंद जैन, राजकुमार सिंगला, महेंद्र मंगला, श्यामलाल, प्रेमचंद गोयल, राकेश कुमार, राजीव कुमार गोयल और सुमित जिंदल ने अपनी दावेदारी पेश की है।
वहीं उप-प्रधान पद के लिए ईश्वर दास गोयल, दीपक गोयल, राजीव कुमार गोयल और राज कुमार सिंगला ने नामांकन भरा है। सचिव पद के लिए अनिल कुमार, ईश्वर दास गोयल, राजीव गोयल और अभिषेक गोयल मैदान में हैं।
संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र मंगला, अंशुल जिंदल, अमित दीवान और पंकज मित्तल ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार और सुनील जिंदल ने अपने नामांकन जमा करवाए हैं।
चुनाव अधिकारी राजेश गोयत ने बताया कि 14 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 16 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 17 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 10 मई को एसडी स्कूल की नई बिल्डिंग में मतदान कराया जाएगा।