44 शिक्षा भारती स्कूल में जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत:स्कूल
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान और हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संरक्षित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड में रविवार को बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। अंडर-17 बास्केटबॉल में एसडी किलोई स्कूल ने प्रथम, जनता पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और शिक्षा भारती स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसमें रोहित प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और आदित्य को बेस्ट स्कोरर चुना गया।
अंडर-19 बास्केटबॉल में श्रीराम स्कूल ने प्रथम, शिक्षा भारती स्कूल ने द्वितीय व एसडी पब्लिक स्कूल किलोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हितेश को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और दीपांशु ने बेस्ट स्कोरर चुना गया। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में जेड स्कूल ने प्रथम, वीएफए स्कूल ने द्वितीय व शिक्षा भारती स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबीर को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।
बतौर मुख्य अतिथि सुभाष गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। अध्यक्ष डॉ. आदित्य बत्रा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करती हैं।